Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

मुख्यमंत्री ने दिखाई 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी बसों को हरी झंडी

पर्यटन और परिवहन को मिलेगा नया आयाम, जाम की समस्या में आएगी कमी

देहरादून,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से उत्तराखण्ड परिवहन निगम (यूटीसी) की 20 नई वातानुकूलित मिनी बसों (टेम्पो ट्रैवलर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन अत्याधुनिक मिनी बसों में से 10 बसें देहरादून-मसूरी और 10 बसें हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर संचालित की जाएंगी। यह पहल पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही, इससे दोनों मार्गों पर जाम की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक मिनी बस में सफर भी किया। उन्होंने इस सेवा को राज्य के परिवहन ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि यह प्रयास सफल होता है, तो इन सेवाओं का विस्तार अन्य मार्गों पर भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “वातानुकूलित टेम्पो ट्रैवलर के संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का हर क्षेत्र बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जुड़ा हो।”

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं के माध्यम से लगातार आधुनिक हो रहा है। बीते तीन वर्षों से निगम मुनाफे में है, जो सरकार की दूरदर्शिता और प्रशासन की दक्षता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भी दी कि निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। इनकी खरीद की प्रक्रिया प्रगति पर है। साथ ही, कर्मचारियों के हित में कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनमें डीए वृद्धि, 7वां वेतन आयोग लागू करना और नई भर्तियों द्वारा मानव संसाधन को सशक्त बनाना शामिल है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, प्रमुख सचिव एवं परिवहन निगम के अध्यक्ष  एल. फैनई, एमडी श्रीमती रीना जोशी और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लक्ष्मी नारायण भगवान के रूप में पूजे गए दंपति

prabhatchingari

मातृ-शक्ति दिवस के रूप हुआ भव्य रामलीला के द्वितीय दिवस का मंचन

prabhatchingari

सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी, मैक्स अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

cradmin

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) लॉन्च किए

cradmin

अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन

cradmin

नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन तेज, CM आवास कूच की रणनीति तय; किसान संगठन भी मैदान में

cradmin

Leave a Comment