Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दिलाई गंगा शपथ, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का किया आह्वान

 

 

नैनीताल,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों को गंगा शपथ दिलाई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें आम जन की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखण्ड के लिए चलाए जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की भावना का समावेश होना आवश्यक है, इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा।

 

इससे पूर्व विद्यालय परिसर में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने बृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

 

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री  दीपक रावत, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं  रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी  वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखंड के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

शिव बारात देखने उमड़ पड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

आज का राशिफल: कर्क-धनु के लिए धन लाभ के संकेत, वृश्चिक को फिजूल खर्च से बचने की सलाह, मीन को मिलेगा रुका पैसा

cradmin

राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस मनाने की परम्परा आरम्भ की जाएगी

prabhatchingari

उत्तराखंड से बड़ी खबर: अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस, हृदयविदारक दृश्य

cradmin

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, कैंट में धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन पर्व

cradmin

ग्राफिक एरा में फार्मेसी क्षेत्र में स्टार्टअप पर कार्यशाला

prabhatchingari

Leave a Comment