Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ की स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऋषिकुल परिसर में मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान योग, ध्यान, अध्यात्म, आयुर्वेद, ज्योतिष तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगा तथा स्पिरिचुअल टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगा।

मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ की सात दशकों की यात्रा को “तपस्या, राष्ट्र निर्माण और स्वदेशी विचारधारा” का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह संगठन श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल, ईएसआई, ईपीएफ, बीमा, तथा मेधावी श्रमिक बच्चों को निःशुल्क तकनीकी शिक्षा जैसी अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “श्रमिक केवल श्रम के साधक नहीं, राष्ट्र निर्माण के मार्ग निर्माता हैं।” उन्होंने युवाओं की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और स्किल इंडिया मिशन जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश “श्रमेण जयते” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए श्रमिक कल्याण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। देश में पुराने श्रम कानूनों को सरल बनाकर चार श्रम संहिताओं में समाहित किया गया है, जिससे श्रमिकों को उनका अधिकार सुगमता से मिल सके।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है। लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसे मामलों में सख्त कार्यवाही कर 6500 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। दंगा नियंत्रण कानून और नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रदेश को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और अब “बड़ी मछलियों” को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 200 से अधिक लापरवाह अधिकारियों को सजा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड” की पहचान वैश्विक स्तर पर बनी है। चारधाम यात्रा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है – अब तक केदारनाथ में 12 लाख, और चारों धामों में 33 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, मेयर किरन जेसल, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रविंद्र मितरे, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, यूनियन महामंत्री सुमित सिंघल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

पीएनबी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया

prabhatchingari

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

cradmin

देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों का 1200 करोड रुपए बकाया, जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के काम होंगे प्रभावित

cradmin

मसूरी स्मोकिंग-फ्री टूरिस्ट जोन, प्रशासन हुआ सख्त जागरूकता अभियान जारी…

cradmin

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ ने जोशीमठ में ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में वेबसाइट बनाने की रोचक प्रतियोगिता

prabhatchingari

Leave a Comment