Prabhat Chingari
Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है

Related posts

माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल का 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स का पहला दौरा: भारत में जल विद्युत के भविष्य की प्रगति की समीक्षा

prabhatchingari

उत्तराखंड पर सबसे बड़ा साइबर ‘हमला’, 500 सिम चाइना, हांगकांग और वियतनाम भेजे

prabhatchingari

निर्धन कन्याओं का विवाह कराने से बढ़कर नही है कोई बड़ा धर्म,बनते हैं पुण्य के भागी-रेखा आर्या*

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 1200 मेगावाट कलाई-II एचईपी के कार्यान्वयन के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश*

prabhatchingari

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत निर्माण के लिए दिए जाएंगे फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में भवन-रेखा आर्या*

prabhatchingari

Leave a Comment