Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

मुख्यमंत्री ने बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का किया वर्चुअल शुभारंभ

 

 

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर (पौड़ी) में आयोजित पारंपरिक बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का वर्चुअल शुभारंभ कर जनता को संबोधित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के मंदिर उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर हैं। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण तथा ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से प्रगति पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर में कई विकास कार्य चल रहे हैं, जिनमें रोडवेज बस स्टेशन, गंगा संस्कृति केंद्र, पेयजल योजना, नई टाउनशिप, पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज और बेस अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर मेयर  आरती भंडारी, जिलाधिकारी  स्वाति भदौरिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा

cradmin

उत्तराखण्ड पर्यटन में नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ पार पहुंचे पर्यटक

cradmin

जोशीमठ के आपदा प्रभावित बोले, अपनी जमीन छोड़कर नहीं जाएंगे बाहर ,विकल्प पत्र को बताया आधा अधूरा

prabhatchingari

एसटीएफ का वन्यजीव तस्करों पर बड़ा प्रहार …

cradmin

डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भण्डाफोड़, ठगी का मास्टर माइण्ड झारखण्ड से गिरफ्तार

prabhatchingari

गुरु नानक कॉलेज देहरादून में मनाई गई गुरु अर्जुन देव जी की पुण्यतिथि

cradmin

Leave a Comment