Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में शोध नैतिकता पर सम्मेलन शुरू….

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में शोधार्थियों को शोध नैतिकता, प्रभावी शोध लेखन और प्रकाशन के मानकों की ट्रेनिंग देने के लिए तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध किसी भी देश और समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और युवाओं को नवाचार और शोध के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाशना चाहिए। सम्मेलन में डीन ऑफ रिसर्च कोलैबोरेशन डा. मांगेराम ने शोध प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले नैतिक मानकों, प्रभावी लेखन शैली और प्रकाशन से जुड़े नियमों की जानकारी साझा की। सम्मेलन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, एनआईटी कुरूक्षेत्र समेत विभिन्न विश्विद्यालयों के 80 से अधिक शोधकर्ता शामिल हो रहे हैं।

इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैथ्स डिपार्मेंट ने किया। सम्मेलन में प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, डायरेक्टर ऑफ़ रिसर्च डा. भास्कर पंत, मैथ्स डिपार्मेंट के हेड डा. सत्यजीत सिंह के साथ डा. शिवम रावत और डा. सृष्टि खारोला मौजूद रहे

 

Related posts

ग्राफिक एरा में हैकाथाॅन समुद्री चुनौतियों का समाधान खोजने में जुटे छात्र

cradmin

मास्टर्स एंड ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले

cradmin

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाक़ात।

prabhatchingari

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

prabhatchingari

गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस का अवकाश अब 24 के बजाय 25 नवंबर को

cradmin

जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन

cradmin

Leave a Comment