Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन घेराव का ऐलान

 

देहरादून,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशाल ‘राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड, देहरादून में संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन घेराव कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियों की भागीदारी और संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी  राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य के जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को कांग्रेस द्वारा विशाल राजभवन घेराव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा राज्यभर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस दौरान राज्य में कथित रूप से ध्वस्त कानून-व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी की समस्या, ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के लगातार हो रहे हमलों सहित विभिन्न जनसरोकारों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का कार्य करेगी। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया तथा परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए  गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी, महिला विरोधी और युवा विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमलों से लोग भयभीत हैं। उन्होंने राजधानी देहरादून में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दिनदहाड़े महिलाओं और व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य संजय शर्मा, अमरजीत सिंह, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, सुनीत सिंह राठौर, मोहन काला, अनिल नेगी सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Related posts

ग्रामीण कारीगरों को सशक्त बनाने की पहल : पौड़ी में कारीगरों को वितरित किये गये टूल किट

cradmin

कौशिक का अर्धशतक रहा बेकार, हरिद्वार स्टॉर्म ने फाइनल में बनाई जगह

cradmin

डीएलएस विधि से टिहरी टाइटंस छह विकेट से विजयी बारिश से बाधित मैच 5-5 ओवर का हुआ

cradmin

नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

prabhatchingari

सोशल मीडिया पर शोध के लिए प्रियांक को पीएचडी की उपाधि

cradmin

प्रयागराज में अमृत स्नान पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस रही तैनात

prabhatchingari

Leave a Comment