Prabhat Chingari
Uncategorized

देहरादून में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 10 पॉजिटिव मरीज

देहरादून, राजधानी देहरादून में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. शनिवार को कोविड संक्रमण के एक साथ 10 मामले मिले हैं. इनमें 6 मरीज उत्तराखंड के जबकि चार केस राज्य के बाहर से हैं. आज 20 लोगों की कोरोना जांच हुई. इनमें से 10 मरीज पॉजिटिव आए हैं. जिले में अब तक 440 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. जिनमें 42 मरीज देहरादून और एक मामला हरिद्वार से है. 11 मरीज राज्य से बाहर के हैं. फिलहाल देहरादून जिले में 9 एक्टिव केस हैं. इनमें से 6 मरीज होम आइसोलेशन और तीन मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. आज मिले कोरोना के 10 मरीज देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें से एक मरीज ग्राफिक एरा अस्पताल, एक श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज डीएनए, जबकि एक मरीज सीएचसी डोईवाला, एक मरीज दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, एक कैलाश अस्पताल और चार मरीज ऋषिकेश के एम्स में एडमिट हैं. अभी तक 34 पेशेंट इस संक्रमण से रिकवर हो गए हैं. लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. सभी अस्पतालों को अलग फ्लू ओपीडी संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि खांसी जुखाम बुखार गले में खराश जैसे लक्षण हों, तो निकटवर्ती अस्पताल में जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं

Related posts

उत्तराखंड में होने वाले सहकारिता मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण

cradmin

हनुमान ध्वज स्थापित होने के साथ ही शुरू हुआ पांडव नृत्य*

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का शुभारंभ

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग की समीक्षा

prabhatchingari

टीएचडीसी ने 2400 मेगावाट के टिहरी पावर कॉम्प्लेक्स को चालू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक और मील का पत्थर हासिल किया है

prabhatchingari

बाबा केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलेगा ‘मुख्य सेवक का भंडारा व कि जाएगी पुष्प वर्षा

prabhatchingari

Leave a Comment