Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

कर्णप्रयाग के उमट्टा में भूस्खलन से घर में घुसा मलबा बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग हुआ बंद*

*कर्णप्रयाग के उमट्टा में भूस्खलन से घर में घुसा मलबा बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग हुआ बंद*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में फिर से भूस्खलन होने से मलबा एक मकान में घुस गया। मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भूस्खलन होने से बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग बाधित हो गया है और लोगो में दहशत है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से कुछ दूरी पर उमट्टा के पास पहाड़ी से फिर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन होने से हाईवे किनारे घर में मलबा घुस गया है। घर में रह रहे लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। वहीं राष्ट्रिय राजमार्ग बाधित होने से जाम की स्थिति बन गई है। यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि रविवार को भी इसी क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और एक विशाल बोल्डर हाईवे पर गिरने से यातायात बाधित हो गया था। गौचर तलधारी के समीप मलबा गिरने से बदरीनाथ मार्ग पहले ही बंद था और अब उमटा के पास की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
प्रशासन का कहना है कि मार्ग से मलबे को हटाया जा रहा है, जल्द ही यातायात के लिए मार्ग खुल जाएगा।

Related posts

केदारनाथ विधायक शेलारानी का निधन, राजनीति गलियारों में शोक की लहर।

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

cradmin

कुंड से गौरी कुंड तक जिलाधिकारी ने किया केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

prabhatchingari

राशिफल: वृषभ रहें सतर्क, तुला–कुंभ की मेहनत लाएगी रंग

cradmin

ग्राफिक एरा में मीडिया, समाज और विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन…

cradmin

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

cradmin

Leave a Comment