Prabhat Chingari
उत्तराखंड

देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ दिखने लगा भव्य स्वरूप में

देहरादून, (सू.वि.):
देहरादून की पहचान ‘घंटाघर’ अब नए और भव्य स्वरूप में नजर आने लगा है। मा. मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल की सतत निगरानी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक स्थल के सौन्दर्यीकरण को धरातल पर मूर्तरूप दे दिया है।

घंटाघर चौक को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने की दिशा में प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की थी। जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार की गई थी, जिसमें पारंपरिक और लोक शैली को समाहित किया गया है।

डीएम सविन बंसल द्वारा डिज़ाइन, सर्वे और कॉन्सेप्ट का कार्य जॉइनिंग के दूसरे माह में ही पूरा कर लिया गया था। तत्पश्चात, धनराशि के समुचित प्रबंधन हेतु सतत प्रयास किए गए। स्मार्ट सिटी योजना की प्रस्तावित धनराशि को योजनाबद्ध ढंग से समर्पित कर कार्य को गति प्रदान की गई। साथ ही, परियोजना के रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

इस कार्य के पूर्ण होने से जहां यातायात संचालन में सुविधा होगी, वहीं घंटाघर अपनी नवविकसित छवि से शहरवासियों और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। यह स्थल न केवल ऐतिहासिक महत्व को दर्शाएगा, बल्कि प्रदेश की पारंपरिक लोक संस्कृति और शिल्प की झलक भी प्रदान करेगा।

जिला प्रशासन वर्तमान में बदली हुई कार्यशैली के साथ कार्य कर रहा है—जहां विकास योजनाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जा रही हैं, वहीं प्रशासन जनता के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध नजर आ रहा है।

घंटाघर परियोजना इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि जनसरोकारों से जुड़ी योजनाएं अब केवल फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित डॉ आरपी नैनवाल मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

prabhatchingari

छात्राओं के बीच पहुँची दून पुलिस — बताया महिला सुरक्षा का मंत्र

cradmin

एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज इंडिया के सीईओ ने महिला सशक्तिकरण के लिए भागीदारी, कौशल विकास एवं लैंगिक समानता को सबसे अहम बताया

prabhatchingari

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

prabhatchingari

शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन से स्वरोजगार उत्पन्न करने की जानकारी दी गई

prabhatchingari

Leave a Comment