Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया प्रेरित

 

BIS मानकों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोपेश्वर (चमोली)।  कलेक्ट्रेट कार्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा एक जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जनपद स्तरीय अधिकारियों को भारतीय मानकों (IS Standards) की जानकारी देना एवं विभागीय कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु BIS मानकों के अनुपालन को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी  संदीप तिवारी के मार्गदर्शन में एवं अपर जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें भवन, सड़क, जल, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा इत्यादि क्षेत्रों में BIS मानकों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई।

BIS निदेशक  सौरभ तिवारी ने सभी विभागों से ISI मार्क युक्त उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने बताया कि BIS विभागीय सहयोग से कार्यशालाओं के माध्यम से जागरूकता और अनुपालन बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, वन, परिवहन, जल संस्थान, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित BIS मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई और इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

भारतीय मानक ब्यूरो की यह पहल जनपद चमोली में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के प्रति एक नई चेतना जागृत करेगी।

Related posts

ग्राफिक एरा में शुरू होगा सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट कोर्स

prabhatchingari

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी

prabhatchingari

अमर शहीद शिशिर मलल द्वार निर्माण के कार्य का हुआ शुभारंभ

prabhatchingari

अध्योध्या में,धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई

prabhatchingari

सीएयू चुनाव की दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया शुरू

cradmin

खांसी, बुखार और वजन घटने जैसे संकेतों पर दें ध्यान, टीबी का खतरा बढ़ने की आशंका

cradmin

Leave a Comment