Prabhat Chingari
उत्तराखंड

भीड़ के बावजूद नहीं दिखा ट्रैफिक जाम, पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद

 

देहरादून। रक्षाबंधन पर्व पर दून पुलिस ने बहनों से किया वादा निभाया। भीड़भाड़ और वाहनों के भारी दबाव के बावजूद शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रही।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एक दिन पूर्व ही सभी थाना प्रभारियों को स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात संचालन के आदेश दिए गए थे। प्रमुख मार्गों व चौराहों का निरीक्षण कर प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए गए।

पर्व के दिन सुबह से ही चकराता रोड, राजपुर रोड और अन्य आंतरिक मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहा, जबकि हरिद्वार बायपास, आईएसबीटी और जोगीवाला जैसे बाहरी मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। भीड़ के दबाव वाले क्षेत्रों में स्थिति अनुसार यातायात डायवर्ट किया गया और भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहा।

वरिष्ठ अधिकारी स्वयं दिनभर क्षेत्र में गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परिणामस्वरूप, रक्षाबंधन पर शहर की सड़कों पर आमजन को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Related posts

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति कर्मी प्रकाश रतूड़ी को सेवानिवृत्त होने पर बद्रीनाथ धाम में दी भावभीनी विदाई

prabhatchingari

कांग्रेस प्रत्याशी नवीन रमोला ने किया धुआंधार प्रचार, चलाया वार्ड नंबर 83 में जनसंपर्क अभियान, कहा – केदारपूर के विकास को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पास है ठोस विजन, सबको साथ लेकर किया जाएगा विकास

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरी विशाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि कामना की

prabhatchingari

पंजीटिलानी में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, 1286 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

cradmin

उत्तराखंड के तारकेश्वर की सच्ची घटना पर आधारित है “दादी” इंतजार अपनों का शॉर्ट फिल्म

prabhatchingari

भारतीय छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बन रहा है फिलीपींस, विदेश में एमबीबीएस करना हुआ आसान – कडविन पिल्लई

cradmin

Leave a Comment