Prabhat Chingari
उत्तराखंड

देवभूमि की बेटी का पराक्रम, रक्षा निर्माण क्षेत्र में बनाई नई पहचान उत्तराखंड की महिला बनी डिफेंस

 

देहरादून। महिला दिवस से पहले उत्तराखंड की एक महिला एंटरप्रेन्योर ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। डिफेंस टेक्नोलॉजी में स्टार्टअप शुरू करने वाली उत्तराखंड बेस्ड महिला एंटरप्रेन्योर ममता रावत को सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के देहरादून चैप्टर की चेयरपर्सन नामित किया गया हैं। ज्योमा सॉल्यूशंस की प्रबंध निदेशक ममता रावत को एसआईडीएम के उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन के रूप में नामित किया जाना राज्य के तेजी से विकसित हो रहे रक्षा विनिर्माण (डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और यह भारत के सामरिक तकनीकी क्षेत्र में महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है।

 

इसकी जानकारी देते हुए एसआईडीएम के डायरेक्टर जनरल रमेश के ने बताया कि ममता रावत के नेतृत्व में ज्योमा सॉल्यूशंस उत्तराखंड से उभरती हुई एक इनोवेटिव रक्षा तकनीक कंपनी के रूप में स्थापित हुई है। कंपनी ने स्वदेशी तकनीकों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसमें गायरो स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी, मिलिट्री-ग्रेड पीसीबी और टी-90 टैंक तथा बोफोर्स इंजन कंट्रोल यूनिट जैसे रक्षा प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण सब-सिस्टम शामिल हैं। ज्योमा सॉल्यूशंस को स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज अवार्ड और वूमनप्रेन्योर अवार्ड्स 2025 सहित कई सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। एसआईडीएम उत्तराखंड की चेयरपर्सन के रूप में नामित हई ममता रावत ने अपने लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के बीच सहयोग को मजबूत किया जाए। उनका विशेष ध्यान स्वदेशी रक्षा तकनीकों को बढ़ावा देने, एमएसएमई को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा औद्योगिक अवसरों का लाभ उठाने पर रहेगा। वहीं माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड में रक्षा स्टार्टअप्स और उन्नत विनिर्माण गतिविधियों को नई गति मिल सकेगी।

Related posts

कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर द्वारा किया गया “माँ सरस्वती सम्मान समारोह का आयोजन

cradmin

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ ने जोशीमठ में ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी

prabhatchingari

यूसीसी से व्यक्तिगत अधिकारों को मिलेगा संरक्षण – एसएसपी

prabhatchingari

देहरादूनवासी कल से ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकले ……

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट — कुंभ 2027 हेतु ₹3500 करोड़ और नंदा राजजात यात्रा 2026 के लिए ₹400 करोड़ की सहायता का अनुरोध

cradmin

2025 की विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित किसानों व ग्रामीणों पर बिजली बिलों के सरचार्ज के खिलाफ लक्सर विकास समिति का कड़ा विरोध

cradmin

Leave a Comment