Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

राष्ट्र की शांति व समृद्धि की कामना संग देवी भागवत कथा का शुभारंभ 25 से

 

देहरादून।मां ज्वाल्पा देवी कीर्तन मण्डली की ओर से धर्म और आस्था का महापर्व श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं आशीर्वाद कवच महायज्ञ का आयोजन आगामी 25 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक रघुनाथ मंदिर (निकट मछली तालाब), क्लेमनटाउन में किया जा रहा है। यह पावन आयोजन देश के अमर शहीदों की शहादत को नमन करने तथा प्राकृतिक आपदाओं में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु समर्पित रहेगा।

कथा का अमृतमय वाचन परम पूज्य स्वामी रसिक महाराज, पीठाधीश्वर नृसिंह पीठ, बद्रीनाथ धाम एवं प्रमुख संत, सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा अपने पावन मुखारविंद से किया जाएगा।

नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान, चण्डीगढ़ की प्रभारी एवं मां ज्वाल्पा देवी कीर्तन मण्डली की संयोजक श्रीमती मंजू कोटनाला ने बताया कि कथा का शुभारंभ 25 जनवरी को रघुनाथ मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगा, जिसमें मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया गया है।

नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य अमर शहीदों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना, आपदाओं में दिवंगत आत्माओं के लिए सामूहिक प्रार्थना करना तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना करना है।

कथा का समापन 2 फरवरी को प्रातः 9 बजे से भजन-कीर्तन, हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान एवं मां ज्वाल्पा देवी कीर्तन मण्डली ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पधारकर इस पावन आयोजन में सहभागी बनने और पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है ।

Related posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भीतरली गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

भराड़ीसैंण,( गैरसैंण) की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल

cradmin

सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखंड ने आयोजित किया सीमान्त नीती घाटी के मलारी गांव में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर

prabhatchingari

अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा की गयी है स्थगित

cradmin

सरकार आपके द्वारः भगवंतपुर न्याय पंचायत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

cradmin

आपदा प्रबंधन पर एनडीआरएफ का प्रशिक्षण सम्पन्न…

cradmin

Leave a Comment