Prabhat Chingari
उत्तराखंड

शिक्षा महानिदेशालय ने 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों का प्रस्ताव भेजा शासन को

उत्तराखंड शिक्षा विभाग 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी कर रहा है। जिसके संबंध में शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। यदि धारा 27 के तहत प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो 200 शिक्षक गढ़वाल से कुमाऊं और इतने ही शिक्षक कुमाऊं से गढ़वाल मंडल में तबादला पा सकेंगे। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की मांग की जा रही थी। शिक्षकों की मांग को देखते हुए शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तबादलों के लिए सहायक अध्यापक एलटी के दोनों मंडलों से उन शिक्षकों के नाम चुनें जाएंगे, जिनकी कम से कम तीन साल की सेवा एक ही मंडल में पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की धारा 27 के तहत अनुमति मिलने के बाद इन शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादले हो सकेंगे। हालांकि, सहायक अध्यापक एलटी को राज्य संवर्ग किए जाने का प्रस्ताव अभी नहीं भेजा जा सका है। विभाग की ओर से यह प्रस्ताव तैयार किया जाना था जो अब तक

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया गया योगाभ्यास

prabhatchingari

खोये मोबाइल लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी मुस्कानें

cradmin

सेलंग के जंगलों में पिछले 24 घंटे से धधक रही आग, आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम

prabhatchingari

गुरुनानक जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में टेका मथा, सिख समुदाय सहित प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

cradmin

ग्राफिक एरा में अस्थि कैंसर का अत्याधुनिक तकनीकों से सफल उपचार, मरीजों को मिली नई उम्मीद

cradmin

लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन कहानियों, सिनेमा और संस्कृति की अनूठी संगति

cradmin

Leave a Comment