Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

प्रेम संबंधों में विवाद बना हमले की वजह, आरोपी युवक गिरफ्तार

 

देहरादून। महिला अपराधों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दून पुलिस ने क्लेमेंटाउन क्षेत्र में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को वादी कृष्ण चंद्र वर्मा पुत्र स्व. दयाराम निवासी 24, आदर्श विहार रायपुर रोड, थाना रायपुर, देहरादून (उम्र 55 वर्ष) द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले युवक उदय सिंह पुत्र महेश निवासी जागृति विहार, मेरठ (उ.प्र.), जो एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, ने उनकी पुत्री पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में मु0अ0सं0 20/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में क्लेमेंटाउन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07 मार्च 2026 को अभियुक्त उदय सिंह उर्फ विशु पुत्र महेश कुमार निवासी 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ (उ.प्र.), हाल निवासी ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून (उम्र 21 वर्ष) को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है और ओगल भट्टा क्षेत्र में अपने मित्रों के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। उसकी मुलाकात उक्त युवती से सितंबर 2025 में संस्थान में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

अभियुक्त युवती से विवाह करना चाहता था, लेकिन उसे युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली। इसी बात को लेकर 07 मार्च 2026 को दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके दौरान आवेश में आकर अभियुक्त ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर उसके ओगल भट्टा स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त, उदय सिंह उर्फ विशु पुत्र महेश कुमार

निवासी – 103/2 जागृति विहार, थाना मेडिकल, मेरठ, उत्तर प्रदेश

बरामदगी घटना में प्रयुक्त चाकू, पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरिद्वार के चंडी घाट पर 4 नवंबर को होगा गंगा उत्सव 2024

prabhatchingari

गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से शुरू हुई।

prabhatchingari

स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां : रेखा आर्या

prabhatchingari

वेडिंग अवार्ड्स 2024 में वेडिंग सर्विसेज में उत्कृष्टता पर कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी: आत्मनिर्भर भारत की ओर भाजपा का संकल्प

cradmin

ड्रग्स फ्री कैम्पस: दून पुलिस ने निजी शिक्षण संस्थान में किया औचक निरीक्षण, 17 छात्रों का ड्रग्स टेस्ट निगेटिव

cradmin

Leave a Comment