Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

भिक्षा से शिक्षा की ओर : जिला प्रशासन की पहल, राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर शुरू

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर स्थापित किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में बनाए गए इस सेंटर का उद्देश्य बाल भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी से रेस्क्यू किए गए बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है।

 

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि देहरादून में “भिक्षा की विवशता से शिक्षा के अधिकार तक” बच्चों को पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने 3 रेस्क्यू वाहनों और अंतरविभागीय टीम का गठन किया है, जिसमें होमगार्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग सहित कई गैर-सरकारी संस्थाएँ सम्मिलित हैं।

 

अब तक इस मुहिम के तहत पहले चरण में 51 बच्चों को विभिन्न स्कूलों में दाखिला दिलाया जा चुका है। दूसरे चरण में 31 बच्चों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय परेड ग्राउंड और साधूराम इंटर कॉलेज में प्रवेश दिलाया गया है। साथ ही, साधूराम इंटर कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इंटेंसिव केयर सेंटर का निर्माण भी कराया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक उत्तराखंड का प्रत्येक बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से नहीं जुड़ जाता।

 

 

 

Related posts

एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत, मिष्ठान वितरण कर दी शुभकामनाएं

cradmin

पावरलिफ्टिंग की एशियाई चैंपियनशिप उत्तराखंड में नए युग की शुरुआत : रेखा आर्या

prabhatchingari

भगवान श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य रथ यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

cradmin

महिला स्वरोजगार योजना के बजट का हो शत प्रतिशत इस्तेमाल : रेखा आर्या

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने टिहरी हाइड्रो परिसर का दो दिवसीय सघन निरीक्षण किया

prabhatchingari

स्टेज-3 कोलन कैंसर की जटिल सर्जरी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफल

cradmin

Leave a Comment