Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जरूरतमंदों का सहारा बना डीएम का ‘सारथी’।

बजुर्ग फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा रहा है जिला प्रशासन का ‘सारथी’

अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा चुका है जिला प्रशासन का ‘सारथी’

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बसंल ने अपनी शिकायतों केे निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के परिवहन के लिए ‘‘सारथी’’ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्मय से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों तक पंहुचाया जा रहा है। अधिकतर मामले बजुर्गों से प्रताड़ना के प्राप्त हो रहें, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल के लिए भेजे जातें हैं। इसी प्रकार बुजुर्गों की कुछ शिकायत सीडीओ आफिस तथा अन्य कार्यालयों की होती हैं। वरिष्ठ नागरिक दिव्यांग शिकायकर्ताओं को ‘सारथी’ के माध्यम से सम्बन्धित कार्यालयों को भेजकर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा चुका है।
जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम एंव अन्य कार्यदिवस में अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित कार्यालय को ‘‘सारथी’ वाहन के माध्यम से भेजा जाता है। इससे जहां फरियादियों को भटकना नही पड़ता वहीं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित एक्शन लिए जा रहे हैं।

Related posts

मेधावी छात्रों के लिए ‘वरदान’ बनी छात्रवृत्ति योजनाएं, 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला लाभ

cradmin

मुख्यमंत्री सश्कत बहना उत्सव योजना

prabhatchingari

बारिश-बर्फबारी से उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

cradmin

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नकबजन, 15 लाख की ज्वैलरी बरामद

cradmin

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आहूत की

prabhatchingari

डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर के पास यमुना नदी में डूबा एक युवक, SDRF ने किया शव बरामद।*

prabhatchingari

Leave a Comment