Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून हॉस्पिटल फायरिंग केस का मास्टरमाइंड नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा गिरफ्तार

 

 

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कुशल नेतृत्व एवं रणनीति के परिणामस्वरूप दून हॉस्पिटल के सामने हुई फायरिंग की घटना का मास्टरमाइंड नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन एवं महिला पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पहले कैनाल रोड स्थित सरकारी कैंटीन पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते अभियुक्त काव्यांश धामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दून हॉस्पिटल के सामने प्रतिशोध स्वरूप युवक दीशांत राणा को गोली मारने की साजिश रची थी।

 

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 अक्टूबर को अभियुक्त रोहन आर्य पुत्र जगदीश प्रसाद एवं विशाल तोमर पुत्र धर्मेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया था। तत्पश्चात 22 अक्टूबर को अन्य तीन अभियुक्त — सोहेल खान पुत्र नूरू मोहम्मद, शानू पुत्र नौशाद तथा जावेद पुत्र अब्दुर रहमान — को भी सलाखों के पीछे भेजा गया था।

 

घटना के मुख्य षड्यंत्रकारी नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थीं। पुलिस के अथक प्रयासों से आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर आईटी पार्क के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त :नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा पुत्र तेजेंद्र धामा, निवासी ग्राम खेकड़ा, थाना खेकड़ा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश);वर्तमान पता — वार्ड नं. 02, बसंत अपार्टमेंट, फर्स्ट फ्लोर, महरौली, दिल्ली;  निवासी — गोविंद विहार, नियर सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून।

 

 

Related posts

टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025 का भव्य समापन, 22 देशों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

cradmin

बारह बफात के जुलूस के दृष्टिगत यातायात प्लान घोषित

cradmin

हरियाणा का वांछित अपराधी देहरादून में आत्महत्या

cradmin

ऊर्जा और जल संरक्षण को लेकर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की बड़ी पहल, इसका प्रयोग शुरू हुआ तो देहरादून को मिलेगा बड़ा लाभ

prabhatchingari

नव दम्पति अंकिता एवं राहुल ने विधायक नौटियाल के हाथों से सौंपा गया मैती पौधा का रोपण कर शादी को यादगार बनाया

cradmin

केप्री लोन्स ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की

prabhatchingari

Leave a Comment