Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी…

 

देहरादून, सहसपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के संकल्प को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर लगातार सख्त अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रूप से चेकिंग अभियान चला रही हैं और नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं।

 

इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने सोमवार को सभावाला क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर पुत्र जाहिद हसन (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम माजरी, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में की है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7.03 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह स्मैक फूल हसन पुत्र नजरुद्दीन, निवासी माजरी सभावाला से खरीदी थी, जिसे वह स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार तस्कर फूल हसन की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:1. मुकदमा संख्या 02/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

2. मुकदमा संख्या 371/2022, धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर

बरामदगी:7.03 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य ₹2,00,000)

वांछित अभियुक्त:1. फूल हसन पुत्र नजरुद्दीन, निवासी माजरी सभावाला, कोतवाली सहसपुर, देहरादून पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि देवभूमि को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त हो सके।

 

 

Related posts

उत्तराखंड के नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

prabhatchingari

कप्तान का बयान दुर्भाग्यपूर्ण,संवेदनहीन,अस्वीकार्य – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

सीएचसी रायपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जन औषधि केंद्र और निजी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

cradmin

गणितीय शिक्षकों हेतु मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप 2025 का आईसर मोहाली में आयोजन

prabhatchingari

अबीर-गुलाल संग उत्साह: अनिल नौटियाल के आवास व पालिका परिषद में भव्य आयोजन

cradmin

आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र सिंह आनंद विधानसभा से गिरफ्तार

prabhatchingari

Leave a Comment