---Advertisement---

अंग्रेजी व देशी शराब के साथ शराब तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: prabhatchingari

On: Saturday, January 6, 2024 5:13 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,ऋषिकेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 5 जनवरी 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर गली नंबर 21 चंद्रभागा में एक व्यक्ति के कब्जे से 13 पेटी अंग्रेजी शराब व 13 पेटी देशी शराब सहित कुल 26 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त*गुरु चरण उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 सुभाष निवासी मकान नंबर 01, गली नंबर 18, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश
बरामदगी विवरण*1- 13 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की
2- 13 पेटी देशी शराब जाफरान

*

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment