Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

शराब तस्करों पर लगाम लगाती दून पुलिस

देहरादून, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कालसी पुलिस द्वारा दिनांक 24.06.2025 को चकराता रोड, सहिया छानी तिराहा से एक किलोमीटर आगे चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन संख्या UK07-TB-1650 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

मौके से अभियुक्त निकेश पुत्र जीत सिंह (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम औली, पोस्ट सुज़ोवू, चकराता) को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना कालसी पर मु0अ0सं0-17/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर लिया गया है।

02 पेटी मैकडॉवेल्स व्हिस्की

01 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड

गिरफ्तारी व कार्रवाई में सम्मिलित पुलिस टीम

1. उ0नि0 नीरज कठैत

2. कां0 मनोज कुमार

3. कां0 संजय कुमार

Related posts

शीतकाल के लिए श्री केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिये कल बंद होंगे कपाट

prabhatchingari

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन

cradmin

नथिंग के सब-ब्राण्ड ने तीन तरह के ईयरबड्स के अलावा सैकण्ड-जनरेशन स्मार्टफोन का अनावरण किया

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने कारगिल विजय दिवस पर चर्चा सत्र किया आयोजित

prabhatchingari

क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं

cradmin

भारतीय सैन्य अकादमी में स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह

cradmin

Leave a Comment