Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सघन चेकिंग में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई—वन्यजीव तस्करी में लिप्त दम्पती गिरफ्तार

 

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त तेवरों और पूरे जनपद में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का बड़ा असर दिखा है। अभियान के दौरान रायवाला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में संलिप्त एक दम्पती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं। एसएसपी दून के निर्देश पर बुधवार सुबह रायवाला पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक लाल रंग के KUV-100 वाहन को रोका। वाहन में सवार बेताबनाथ (35) पुत्र स्व. रोशन नाथ निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश तथा उसकी पत्नी बरखा की तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी खोलने पर पुलिस को 14 छोटे-बड़े कछुए बरामद हुए। कछुओं के संबंध में पूछताछ करने पर दम्पती कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए। मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेते हुए कोतवाली रायवाला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त बेताबनाथ ने खुलासा किया कि वह कबाड़ का काम करता है। बरामद कछुए उन्होंने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे और उन्हें तस्करी कर ऋषिकेश लाया जा रहा था। आरोपियों की योजना इन्हें स्थानीय खरीदारों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की थी। गिरफ्तार आरोपी—1. बेताबनाथ पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष2. बरखा पत्नी बेताबनाथ, निवासी उपरोक्त पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध कार्यों और तस्करी पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

कोर्ट को सौंपी जायेगी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचीः डॉः धन सिंह रावत

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया गया योगाभ्यास

prabhatchingari

एसएसपी की चेतावनी—शिक्षा की आड़ में अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई

cradmin

समकालीन अध्यात्म और कथा-साहित्य का सशक्त संवाद: नई दिल्ली में कार्तिकेय वाजपेयी की पुस्तक ‘द अनबिकमिंग’ का लोकार्पण

cradmin

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर तत्काल लगी रोक

prabhatchingari

उत्तराखंड एक विचार – देवभूमि के 25 वर्षों का चिंतन : राज्य के विकास पर हुआ मंथन

cradmin

Leave a Comment