मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तो के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की 21.45 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
मादक पदार्थो की तस्करी मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व स्कूटी को पुलिस ने किया सीज
देहरादून, मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025* के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 15/03/2025 को डोईवाला पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान ग्राम हंसुवाला से 02 नशा तस्करों 1- फैजान पुत्र फरमान 2- अंशुल पाल पुत्र राजकुमार को 21.45 ग्राम अवैध स्मैंक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा तस्करी मे प्रयुक्त किये जा रहे वाहन मो0सा0 सं0- UK17X-4521 व स्कूटी स0-UK14F-7063 को सीज किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-69/25 धारा-8/21/29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
1- फैजान पुत्र फरमान निवासी भगवानपुर चंदनपुर, पोस्ट लण्ढौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष
2- अंशुल पाल पुत्र राजकुमार पाल निवासी झडोंन्द सिमलास ग्रांट, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 27 वर्ष (धारा 29 एनडीपीएस एक्ट)
