Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

देहरादून , थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत श्रीराम कॉलोनी, भट्टा कॉलोनी, आरकेडिया ग्रांट तथा कुएं वाली गली और थाना बसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत शास्त्रीनगर खाला, कांवली गांव, इंजीनियरिंग एन्क्लेव, इंदिरा नगर व जीएमएस रोड पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान की मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार रही:
🔹 कुल सत्यापित व्यक्तियों की संख्या – 950+
🔹 किरायेदारों/मजदूरों का सत्यापन न कराने पर 90 भवन स्वामियों / होम स्टे संचालकों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान
🔹 वसूला गया कुल जुर्माना – ₹9,00,000
🔹 संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 30 व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही नियमित रूप से करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

Related posts

सिडकुल IT पार्क भूमि आवंटन घोटाले में रिकॉर्ड गायब—तत्काल FIR व उच्चस्तरीय जांच की मांग : अभिनव थापर

cradmin

पहाड़ी से खाई में गिरे युवक की SDRF ने बचाई जान,

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एआई और सस्टेनेबिलिटी पर सम्मेलन

prabhatchingari

पलायन, पर्यावरण और पहाड़ी संघर्ष को सुरों में ढाला नेगी : सीएम

cradmin

स्टर्लिंग नैनीताल ने एरीज ऑब्जर्वेटरी में स्टारगेजिंग एडवेंचर 15 जून तक आयोजन किया

prabhatchingari

डीएम सोनिका के निर्देशन में दून को हराभरा बनाने की पहल होगी शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment