Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. साहिल महाजन हुए सम्मानित

देहरादून,
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. साहिल महाजन को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आमंत्रित डॉक्टरों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सक अपने सेवा, समर्पण और करुणा से लोगों के जीवन को संजीवनी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से आए लगभग 25 से 30 डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. साहिल महाजन ने कहा, “हमेशा सीखते रहने की प्रेरणा ही हमें बेहतर बनाती है। यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”

Related posts

सार्ट सर्किट से पोखरी के बंगथल में मकान सहित लाखों का सामान हुआ स्वाहा

prabhatchingari

ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ को साकार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

cradmin

हल्द्वानी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, सिर कुचलकर की गई हत्या

cradmin

अंतरराष्ट्रीय विश्वास का प्रतीक बनी IMA पासिंग आउट परेड, 14 मित्र देशों के कैडेट्स सहित 525 पास आउट

cradmin

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2025 के बाद स्वच्छता की दिशा में सराहनीय कदम 

cradmin

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 2 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में‌ तय होगी

prabhatchingari

Leave a Comment