Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

राष्ट्र निर्माण में युवा स्वयंसेवक बनें अग्रणी : डॉ. शैलेन्द्र

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक ने युवाओं से किया आह्वान

 

देहरादून,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी ने कहा कि देश के युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

पटेलनगर स्थित श्री गुरु राम राय मैदान में आयोजित दक्षिण महानगर के युवा स्वयंसेवक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में देशभर के युवा पूर्ण गणवेश में शाखाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और संगठनात्मक रूप से समाज के उत्थान में योगदान दे रहे हैं।

 

डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि “भारत का युवा अपने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अटूट विश्वास रखता है और यही विश्वास राष्ट्र की स्थिरता व प्रगति का मूल आधार है।” उन्होंने कहा कि असम और सीमावर्ती राज्यों में युवा संगठन और सतर्कता के माध्यम से समाज में समरसता और जागरूकता बढ़ा रहे हैं।

 

प्रांत प्रचारक ने बताया कि संघ की शाखाएँ मुनस्यारी, धारचूला जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ जैसे तीर्थ स्थलों तक सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि “यह हमारे संगठन की जीवंतता और सेवा भावना का परिचायक है।”

 

अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में फैलाए जा रहे विखंडन और वैमनस्य के प्रयासों को रोकने में अग्रणी बनें। कहा—“युवाओं की एकता और सजगता ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।”

 

कार्यक्रम में प्रांत सह डिग्री विद्यार्थी प्रमुख  आनंद , दक्षिण महानगर संघ चालक कैलाश मैलाना , विभाग सह प्रचारक सौरभ , विभाग कार्यवाह रविन्द्र चौहान , महानगर कार्यवाह सतेंद्र , महानगर सह कार्यवाह शंकर , महानगर विद्यार्थी प्रचारक देवराज , महानगर प्रचार प्रमुख मनीष बागड़ी  सहित दक्षिण महानगर की शारीरिक टोली, वरिष्ठ स्वयंसेवक और सैकड़ों युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा के साथ संस्कार और सेवाभाव जरूरी : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार है

prabhatchingari

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर होंगे अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर

prabhatchingari

गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर होमगार्ड जवान ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल,खुद मोर्चा संभालकर सड़क से हटाए पत्थर…

cradmin

निकाय चुनाव में सता रहा भाजपा को हार का डर इसलिए बड़ा दिया प्रवर समिति का कार्यकाल-सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

हरीश पनेरु के नेतृत्व में जल संस्थान के कर्मचारी, करेंगे सचिवालय कूच!

prabhatchingari

Leave a Comment