Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की सतर्कता से वाहन चोर दबोचे गए, ANPR कैमरों से मिली सफलता

 

देहरादून ,क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को अभियुक्तों के संबंध में जानकारी स्मार्ट सिटी के ANPR कैमरों के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों तक पहुँचना संभव हो सका।

घटना का विवरण

वादी  मशकूर अहमद पुत्र अबरार अहमद, निवासी C/O हबीबुर्रहमान, रक्षा विहार, अधोईवाला, रायपुर, जनपद देहरादून (मूल निवासी—शीरा ग्राम, किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश) द्वारा कोतवाली डालनवाला पर दिनांक 20.01.2026 को लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP20CA4517 को क्रॉस रोड चौक क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मु0अ0सं0–17/2026, धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे कई CCTV कैमरों की गहनता से जाँच की गई। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे अभियुक्तों का सत्यापन कर सुरागरसी-पतारसी की गई।

चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्मार्ट सिटी के ANPR कैमरों से भी वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिससे वाहन के देहरादून में ही संचालित होने की पुष्टि हुई।

दिनांक 24.01.2026 को ANPR कैमरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा परेड ग्राउंड पानी की टंकी सर्विस लेन रोड के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम अंशुल कोहली एवं हेमंत कुमार बताए तथा बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति हेतु उन्होंने उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त अंशुल कोहली पूर्व में भी चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण, अंशुल कोहली पुत्र संदीप, निवासी ग्राम धोलास, निकट पंजाब सिंध बैंक, थाना प्रेम नगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

हेमंत कुमार पुत्र राम सिमरन, निवासी ग्राम धोलास, निकट पंजाब सिंध बैंक, थाना प्रेम नगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

बरामदगी का विवरण, चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP20CA4517, रंग—काला

 

Related posts

सीएम धामी ने किया सिटी फॉरेस्ट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

prabhatchingari

आबकारी विभाग की दबिश, हर्रावाला में शराब तस्करी का भंडाफोड़

cradmin

सपनों को सच करने का साहस और देश को आगे ले जाने का संकल्प है स्टार्टअप

prabhatchingari

उत्तराखंड की कृषि शक्ति का प्रदर्शन बना ‘सेब महोत्सव 2.0’, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

cradmin

आगामी योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे

cradmin

जिल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, विभिन्न विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

Leave a Comment