Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

गंगा में जलस्तर बढ़ जाने से राफ्टिंग आज से बंद कर दी गई है अब,1 सितंबर से पुनः शुरू की जाएगी राफ्टिंग

देहरादून/ऋषिकेश। ऋषिकेश और गंगा में राफ्टिंग करने आने वाले शौकीनों और पर्यटकों के लिए रिवर राफ्टिंग का रविवार को आखिरी दिन है।

आज से गंगा में राफ्टिंग का संचालन हर वर्ष की भांति बंद कर दिया जायेगा। बरसात बढ़ने से जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है और एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाती है।

पहाड़ो पर बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज का दिन का समय शेष है।

गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी के अनुसार एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होता है। बरसाती सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा लेकिन शासन आदेशों के बावजूद जो लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

टीएचडीसीआईएल ने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन एक्सीलेंस के लिए पीएसयू लीडरशिप अवार्ड जीता

prabhatchingari

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी – माया देवी विश्वविद्यालय

cradmin

देहरादून में 99 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों का वेतन घोटाला, हाईकोर्ट के दबाव के बाद केस दर्ज

cradmin

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओः डा. धन सिंह रावत

prabhatchingari

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल और यूथ रेडक्रॉस चमोली ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

आउटसोर्सिंग व अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर: मुख्य सचिव

prabhatchingari

Leave a Comment