Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक से बढ़ा बौद्धिक दिव्यांगजनों का उत्साह

 

 

देहरादून,  विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था की ओर से  सुबह ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दून लाइब्रेरी चौक से गुब्बारे उड़ाकर किया। जागरूकता वॉक में लगभग 300 बौद्धिक दिव्यांगजन बच्चों ने हिस्सा लिया।

 

डीएम सविन बंसल और सीडीओ अभिनव शाह स्वयं बच्चों के साथ पैदल चले और उनके हौसले को बढ़ाया। वॉक के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि बौद्धिक दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, और उनके अधिकारों की रक्षा तथा सुलभ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ दून लाइब्रेरी चौक से शुरू होकर विकास भवन चौक, एस्लेहॉल होते हुए पुनः लाइब्रेरी चौक पर समाप्त हुई। वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने दिव्यांग अधिकार, समावेशी शिक्षा, सुलभता तथा सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़े संदेशों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

 

डीएम ने रफेल होम संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन का लक्ष्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता भी इसी दिशा में है, और इस कार्य में संस्थाओं के प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

 

दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ब्राइटलैंड स्कूल की लगभग 50 छात्राओं ने स्लोगन के साथ वॉक में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

 

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अभिनव शाह, रफेल होम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियालाल, प्रधानाध्यापक सुरभि, मेघा सहित ब्राइटलैंड स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को दो हजार रुपये का तोहफा मिलेगा।

prabhatchingari

स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2024 देहरादून में “प्योर ग्रेनरी” ने प्रतिभाग किया

prabhatchingari

अतिथि देवो भवः के भाव के साथ भू-बैकुण्ठ धाम में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही मित्र पुलिस

prabhatchingari

पंजीटिलानी में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, 1286 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

cradmin

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल कैप्टन दीपक सिंह

prabhatchingari

सीएम धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये जरुरी निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment