Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सेलंग के जंगलों में पिछले 24 घंटे से धधक रही आग, आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम

*सेलंग के जंगलों में पिछले 24 घंटे से धधक रही आग, आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्रान्तर्गत जोशीमठ के समीप सेलंग के जंगलों में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय भीषण आग धधक रहे ही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आग से वाहनों को भी आग के खतरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में नाकाम हुए, इस बीच लाखों की वन संपदा जलकर खाक हुई।
हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों कीू सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है लेकिन आग इतनी भीषण है कि पत्थर सड़क पर लगातार गिर रहे है जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को खतरा बना हुआ है। आग इतनी भीषण है कि पुलिस अग्निशमन और एनटीपीसी के अग्निशमन वाहनों से पानी की बौंछार छोड़ी गई लेकिन आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। लगभग 100 हैक्टेयर भूमि में फैली ये आग लगातर सेलंग गांव की तरफ बढ़ रही है।

Related posts

अथर्व कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2025 में एआईआर 2048 के साथ किया शानदार प्रदर्शन

cradmin

धामी सरकार का विज़न हुआ साकार, आढ़त बाजार परियोजना देहरादून को दे रही नई दिशा

cradmin

उत्तराखंड का बदला मौसम, उच्च हिमालई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक

prabhatchingari

चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी अपने पद पर बनी रहेगी

prabhatchingari

दून अस्पताल की सरकारी जमीन से हटी अवैध मजार, प्रशासन ने रातों-रात चलाया बुल्डोजर

prabhatchingari

विरासत साधना में स्कूली बच्चों के आकर्षक मधुर राग व संगीत से वातावरण हुआ भव्य और उल्लास से भरा 

cradmin

Leave a Comment