Prabhat Chingari
Uncategorized

सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*

*सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*

*सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया*

*अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की*

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है।

उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

Related posts

अमृता विश्व विद्यापीठम ने ऑटोमोटिव रिसर्च में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

prabhatchingari

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित

prabhatchingari

उपराष्ट्रपति के बद्रीनाथ दौरे को लेकर चाक-चौबन्द रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस*

prabhatchingari

स्कूटी सवार खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बचाई जान।*

prabhatchingari

रायपुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग का 24 घंटे में खुलासा, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

cradmin

कार्बेट पार्क के दरवाजे पर्यटकों के लिए खुले….

prabhatchingari

Leave a Comment