Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से…

 

 

2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए हजारों लोगों को जोड़ा जाएगा

 

देहरादून,  18 सितंबर से प्रदेश में फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज होने जा रहा है। मंगलवार को खेल विभाग की बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

 

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिट उत्तराखंड अभियान की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी और 18 सितंबर को मुख्यमंत्री इसके विशेष पोर्टल व मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए प्रदेश के हर आयु वर्ग के हजारों लाखों लोगों को एप और पोर्टल से जोड़ने के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह अभियान हर आयु वर्ग के लोगों को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से चलाया जा रहा है।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल महाकुंभ नाम से होने वाला खेल आयोजन इस साल से नए फॉर्मेट में कराया जाएगा और इसका नाम सीएम कप होगा। इसकी प्रतिस्पर्धाएं न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रदेश स्तर तक आयोजित की जाएगी। यह आयोजन 1 अक्टूबर से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इसके अतिरिक्त बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए बजट की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए, जिससे कि खिलाड़ियों को समय से पैसा पहुंचाया जा सके। साथ ही खेल विभाग में नियुक्त संविदा प्रशिक्षकों के मानदेय के लिए भी बजट का प्रबंध पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

धामी केबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले,आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम की वित्तीय शक्ति बढ़ाकर की 1 करोड़ और कमिश्नर की 5 करोड़

prabhatchingari

उत्तराखण्ड के 4000 स्कूलों में ‘कौशल बोध’ कार्यक्रम लागू, स्कूली शिक्षा में उद्यमिता का नया अध्याय

cradmin

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)- विवेक अत्रे

prabhatchingari

शहीद उपनिरीक्षक प्रदीप रावत के परिवाज़नों की मदद हेतु टीएचडीसी पीपलकोटी ने जुटायी 1,05,000 रु0 की आर्थिक सहायता, पुलिस अधीक्षक को सौंपा चेक

prabhatchingari

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

cradmin

भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे कमेड़ा, नन्दप्रयाग व छिनका में अवरूद्ध।

prabhatchingari

Leave a Comment