Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूल देई

*-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें*

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राफिक एरा में 200 पौधे रोपे …

cradmin

महाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात

prabhatchingari

संयुक्त व्यापारी एकता मंच की बैठक आयोजित, व्यापारिक हितों पर होगा सकारात्मक निर्णय

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

cradmin

महाराज ने केंद्रीय वन मंत्री को पत्र लिखकर दिया सुझाव

prabhatchingari

उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

cradmin

Leave a Comment