Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं

*चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं। ऊर्जा निगम की ओर से अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है।ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक सीमा क्षेत्र की चौकियों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है।
केंद्र सरकार की ओर से सीमा क्षेत्रों को बिजली, सड़क व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को भी सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम चल रहा है।
इसी के तहत संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) से अग्रिम चौकियों को बिजली से जोड़ने का काम चल रहा है। चमोली के ऊर्जा निगम की ओर से बीते अक्तूबर माह में नीती व माणा घाटी में स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बजट मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। चीन सीमा क्षेत्र के माणा पास, घस्तोली, रत्ताकोणा, सुमना, रिमखिम, लपथल और गैलडूंग चौकियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

Related posts

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

cradmin

ग्राफिक एरा में ड्रोन व रॉकेट पर कैंप शुरू

prabhatchingari

अंतरिक्ष यात्री हैं आज के सुपर हीरो ग्राफिक एरा में प्रक्षेपण यान पर सम्मेलन

cradmin

एसजीआरआर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘ का आगाज

prabhatchingari

उत्तराखंड सरकार ने एक आकर्षक डिजिटल अनुभव के माध्यम से टिहरी की साहसिक भावना को दर्शकों तक पहुंचाया 

cradmin

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य : जोगदंडे*

prabhatchingari

Leave a Comment