Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तराखंड से अमेरिका तक: मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स बनीं पहाड़ की बेटी, अब लेंगी मिसेज यूएसए यूनिवर्स के मंच पर हिस्सा

 

देहरादून-  उत्तराखंड की बेटी नेहा नैथानी ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में “मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025” का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने राज्य बल्कि पूरे भारत का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

नेहा की जीत को और भी खास बनाता है उनका अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरा जुड़ाव। प्रतियोगिता के हेरिटेज राउंड में उन्होंने गर्व से पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहनकर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। गहनों और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी नेहा जब मंच पर उतरीं, तो उन्होंने न केवल सौंदर्य का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।

“मैं भले ही अब अमेरिका में रहती हूँ, लेकिन मेरा दिल आज भी उत्तराखंड के लिए धड़कता है,” नेहा ने कहा। “पारंपरिक परिधान पहनना मेरे लिए सिर्फ फैशन नहीं था — यह मेरी जड़ों, मेरी संस्कृति और मेरे पहाड़ों को समर्पित है जो मेरी विरासत और स्वाभिमान है।”

अब नेहा इस खिताब के साथ अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित मंच — मिसेज यूएसए यूनिवर्स — में भाग लेंगी, जहाँ वे भारत व टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उनकी यह यात्रा केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता की नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी पहचान को गर्व से दुनिया के सामने लाने की कहानी है। नेहा उन सभी पहाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखती हैं।

“मैं चाहती हूं कि दुनिया जाने कि मैं कहां से आती हूं। हम पहाड़ी लोग मजबूत होते हैं, सरल होते हैं, और हमारे दिल बहुत बड़े होते हैं,” नेहा ने कहा। “यह ताज सिर्फ मेरा नहीं है — यह हर उस लड़की का है जो पहाड़ों से आती है और दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है।”

अब अमेरिका में बसने के बाद, नेहा इस मंच का उपयोग उत्तराखंड की संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए करना चाहती हैं।

देवभूमि देहरादून की इस बेटी ने अमेरिका में ताज जीतकर यह साबित कर दिया है कि जब इरादे मजबूत हों और संस्कार साथ हों, तो कोई भी सपना दूर नहीं होता।

Related posts

मेटा का सर्वर अचानक हुआ डाउन, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकॉउंट हुए खुद लॉगआउट, लोग हुए परेशान, पढ़िए पूरी खबर!

prabhatchingari

होली के त्यौहार को देखते हुए यात्रियों के लिए ट्रेनों का अतिरिक्त संचालन शुरू

prabhatchingari

नई उत्पाद लाइन की शुरुआत करके शालीमार पेंट्स गुणवत्ता व किफायती में एक नई मानक स्थापित किया

prabhatchingari

चमोली के पीयूष पुरोहित को डिजिटल इंडिया के तहत नैनो क्रिएटर अवार्ड,नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया

prabhatchingari

चमोली जिले के कनोठ गांव की सपना नेगी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली द्वारा आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) में 99.9 परसेंटाइल हासिल कर समूचे देश में 9वीं रैंक हासिल की

prabhatchingari

यूपीईएस में 4वें इंटरनेशनल यंग रिसर्च कॉन्क्लेव (IYRC) 2026 का सफल समापन

cradmin

Leave a Comment