Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बिना अनुमति सड़क खोदने पर गेल पर गिरी गाज

 

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सड़क कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि गेल एजेंसी बिना अनुमति और परियोजना समन्वय समिति की स्वीकृति के विपरीत कई स्थानों पर अवैध रूप से सड़क कटिंग कर रही थी। रिस्पना–आराघर चौक, कारगी–मौथरोवाला रोड, दून यूनिवर्सिटी रोड और शिमला बाईपास रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर गंभीर अनियमितताएँ और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। टीम ने पाया कि—कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिंग टेप्स और आवश्यक साइनेंज का अभाव था। कई जगहों पर बड़ी मात्रा में खुदाई का मलवा सड़क पर ही छोड़ दिया गया था, जिससे मार्ग संकीर्ण हो गया और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। दिन-रात लगातार हो रहे कार्य से स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही थी।

क्यूआरटी टीम ने मौके पर ही एजेंसी के प्रबंधक को निर्देश दिया कि सभी स्थानों से मलवा 24 घंटे के भीतर हटाया जाए, सड़क को सुरक्षित व सामान्य स्थिति में बहाल किया जाए तथा यातायात में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे। गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए जिलाधिकारी ने गेल एजेंसी की सभी कार्य-अनुमतियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं, जिनमें अनुमति पत्र के क्रमांक 01, 4(1), 4(2), 6(2), 7 शामिल हैं। साथ ही, एजेंसी पर आगामी 02 माह तक किसी भी प्रकार की रोड कटिंग अनुमति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाली किसी भी एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

ब्रह्मकमल चौक रातोंरात ध्वस्त, यातायात सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

cradmin

घटती छात्र संख्या की जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

prabhatchingari

उत्तराखण्ड में WSDM–2025 व विज्ञान सम्मेलन 28 से; ग्लोबल विशेषज्ञ देहरादून में जुटेंगे

cradmin

लाटू देवता के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की

prabhatchingari

Leave a Comment