Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में WSDM–2025 व विज्ञान सम्मेलन 28 से; ग्लोबल विशेषज्ञ देहरादून में जुटेंगे

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) तथा 20वां उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) का आयोजन 28 से 30 नवम्बर 2025 तक ग्राफिक एरा (डीम्ड-टू-बी) विश्वविद्यालय देहरादून में किया जाएगा। यह जानकारी आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने दी।

 

उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, वैज्ञानिक संस्थानों, नवोन्मेषकों, आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों एवं समुदाय प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर आपदा प्रबंधन और वैज्ञानिक प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय रहेंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह होंगे।

सम्मेलन में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान, भागीरथ पुरस्कार और उत्तराखण्ड युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखण्ड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग 2025 का भी आयोजन होगा, जिसमें सभी 13 जिलों की टीमें वैज्ञानिक क्विज़, नवाचार प्रदर्शनी, आपदा प्रतिक्रिया चुनौतियों और जलवायु समाधान प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग से सक्षम समुदाय निर्माण

WSDM 2025 का मुख्य विषय “समुदायों के निर्माण हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करना” रहेगा। छह प्लेनरी सत्रों में आपदा प्रबंधन, जल संसाधन व ग्लेशियर खतरे, मानव सुरक्षा, हिमालय संरक्षण, बहु-आपदा जोखिम और पारंपरिक ज्ञान पर चर्चा होगी। 12 विशेष प्रौद्योगिकी सत्र नीति, शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और तकनीकी नवाचारों पर केंद्रित होंगे।

 

20 से अधिक कार्यशालाएँ व तकनीकी प्रदर्शनी

सम्मेलन में 20 से अधिक कार्यशालाएँ आयोजित होंगी, जिनमें SHE for STEM, जैव विविधता, जल गुणवत्ता निगरानी, वरिष्ठ नागरिक नवाचार, भीड़ प्रबंधन प्रशिक्षण, युवा नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे। साथ ही इनोवेशन और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ, स्पेस आधारित निगरानी, एआई आधारित जलवायु विश्लेषण और आपदा प्रौद्योगिकियाँ प्रदर्शित की जाएँगी।

 

NDRF, SDRF, ITBP, BRO, NIM, NCC, NSS व SSB द्वारा बचाव एवं आपदा प्रतिक्रिया के व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

28 नवम्बर के सत्र में विशेष अतिथि

20वें राज्य विज्ञान सम्मेलन के 28 नवम्बर के प्रारंभिक सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ होंगे, जबकि डॉ. डीके असवाल (सदस्य, NDMA) मुख्य वक्ता रहेंगे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूकॉस्ट के प्रबंधक जनसम्पर्क अमित पोखरियाल, संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल, तथा आयोजन सचिव प्रहलाद अधिकारी व पुनीत सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

cradmin

ग्राफिक एरा के ओकेश को रेक्स कर्मवीर अवार्ड

prabhatchingari

पंचायत चुनाव को स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट को भेजा पत्र

cradmin

अपराधियों पर त्वरित मुकदमा और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

cradmin

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले- नितिन गडकरी नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनो”

cradmin

आपदा योजना औपचारिक दस्तावेज न रहे, बने कार्यप्रणाली का हिस्सा: विनोद कुमार सुमन

cradmin

Leave a Comment