Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सरकार आपके द्वार : गैरसैंण ब्लॉक के मालसी ग्रामसभा में रात्रि ग्राम चौपाल आयोजित

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक  सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली,  संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी  अभिषेक त्रिपाठी, मालसी की ग्राम प्रधान  गीता नेगी, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने चौपाल के दौरान पेयजल, विद्यालय भवन, खेल मैदान एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
विधायक  सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास है, क्योंकि गांवों की प्रगति से ही प्रदेश और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है।  गड़िया ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए सरकार के साथ मिलकर विकास की प्रक्रिया में सहयोग दें।
जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय इण्टर कॉलेज के नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना एवं जिला योजना के तहत किए जाएंगे। पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिना जल आपूर्ति के बिल प्राप्त हुए हैं, वे बिल निरस्त किए जाएंगे। जर्जर अवस्था में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।

Related posts

टीएचडीसीआईएल ने टिहरी में राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का शुभारंभ किया

prabhatchingari

उत्तराखंड में प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” का आयोजन, सीएम धामी बोले—यह दिन इतिहास में स्वर्णिम अध्याय

cradmin

राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

cradmin

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

cradmin

शहर में चौपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान

prabhatchingari

यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment