Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व उपनल कर्मियों को समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ मंजूर

 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026–27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस मद में सरकार ने 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था को लागू करने के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की समावेशी और संवेदनशील शासन व्यवस्था का प्रतीक है। राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा प्रदेश में पारदर्शी और उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस निर्णय से पूर्व उपनल कर्मियों को राहत मिलेगी और वे अधिक उत्साह के साथ प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।

Related posts

एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

cradmin

गोल्डन हैट्रिक पर खिलाड़ियों को बधाई

prabhatchingari

ड्रग्स माफिया पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, 92 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

शिक्षक संगठन के साथ शिक्षा मंत्री की बैठक,कई मांगो पर बनी सहमति

prabhatchingari

गुरु अमरदास, शबद कीर्तन व गुरुवाणी के बीच खोले गये हेमकुंड साहिब के कपाट

prabhatchingari

भारतीय जनता पार्टी “गांव चलो” अभियान के तहत आज प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पांडुकेशर पहुंचें

prabhatchingari

Leave a Comment