Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

स्वीप चमोली की दिव्यांग मतदाता प्रदर्शनी को राज्यपाल ने सराहा

*स्वीप चमोली की दिव्यांग मतदाता प्रदर्शनी को राज्यपाल ने सराहा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य मतदाता महोत्सव में स्वीप चमोली की प्रदर्शनी की खूब चर्चा रही। दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं एवं सक्षम एप्प विषय पर चमोली स्टॉल का का उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने उद्घाटन किया। अपने निरीक्षण में राज्यपाल ने जनपद चमोली द्वारा लगाए गए स्टॉल की दिल खोलकर सराहना की एवं हस्ताक्षर पट पर अपने हस्ताक्षर भी किए।
देहरादून में स्वीप टीम का नेतृत्व कर रहे स्वीप सह समन्वयक प्रो. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि जनपद चमोली ने राज्य स्तरीय महोत्सव में दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं जैसे सक्षम एप्प, व्हील चेयर, वैशाखी, छड़ी, कंडी, डंडी, रैंप आदि पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया तथा साथ ही गोपीनाथ कला मंच गोपेश्वर द्वारा दिव्यांग मतदाताओं पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में जनपद चमोली के फरस्वान फाट जनता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता खीमसिंह खत्री को राज्यपाल द्वारा राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ बीएलओ पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मतदाता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के अजय कुमार को द्वितीय स्थान, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की रेशमा शाह और राजकीय इंटर कॉलेज छिनका की अंकिता को संयुक्तब रूप से तृतीय स्थान मिला जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर की नुपुर कुंवर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं नकद धनराशि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य हरपाल रौथाण, जितेंद्र सोनी, सुरेंद्र कठैत, श्वेता बड़वाल, हिम्मत सिंह, राहुल कुमार, दिनेश सिंह, विजय प्रसाद गौड़, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज मेले इस 1 सितम्बर 2024 को महेन्द्रा ग्राउण्ड में का आयोजन

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित

prabhatchingari

हादसा : ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

cradmin

बर्की युद्ध सम्मान दिवस : पूर्व सैनिकों ने याद किए शौर्य और बलिदान

cradmin

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी ₹8260.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

cradmin

आंगनबाड़ी कार्यकत्री से काम कराएंगे तो देना होगा टीए डीए

cradmin

Leave a Comment