Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

गुरु नानक कॉलेज में “Vidya आरंभ 2025” की भव्य शुरुआत

नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ

देहरादून, 
गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम “Vidya आरंभ 2025” की शुरुआत आज एक गरिमामयी समारोह के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)  भुपिंदर सिंह ने स्वागत भाषण के साथ किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र और नेतृत्व निर्माण की प्रयोगशाला है।

इस अवसर पर कॉलेज के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। CSO  सैथजीत सिंह ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है, जहाँ छात्र स्वतंत्र रूप से सोचने और सीखने का अवसर पाएंगे। COO  विनीत अरोड़ा ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कॉलेज निदेशक डॉ. शन्मुगम ने छात्रों को भविष्य के नेतृत्वकर्ता बताते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार और वाइस प्रेसीडेंट  सुनील कुमार ने भी छात्रों को अकादमिक के साथ-साथ नैतिक और व्यावसायिक विकास के लिए प्रेरित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुखों द्वारा छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली और अनुशासन संबंधी जानकारियाँ दी गईं। नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल और मैनेजमेंट विभागों के वरिष्ठ शिक्षकों ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में मार्गदर्शन दिया।

“Vidya आरंभ 2025” कार्यक्रम आगामी सात दिनों तक चलेगा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित वक्ता, विशेषज्ञ और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स छात्रों से संवाद करेंगे। विषयों में करियर प्लानिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी जैसे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

कॉलेज प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा। कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के शिक्षकों एवं स्टाफ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

धामी सरकार हर चुनाव से भाग रही है: सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

आपदाग्रस्त गांव तिनगढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

prabhatchingari

सेवा के साथ पुण्य भी है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दायित्व: रेखा आर्या

cradmin

मैक्स हॉस्पिटल ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक सर्जरी के फायदे

prabhatchingari

स्थापना दिवस पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आंदोलनकारियों को सम्मानित किया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल को 11वीं और 12वीं की मान्यता

prabhatchingari

Leave a Comment