---Advertisement---

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने पोखरी विकासखंड लगाया स्वास्थ्य शिविर

By: prabhatchingari

On: Friday, September 27, 2024 10:40 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

पोखरी विकासखंड के सरमोला गांव में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण खत्री के सौजन्य से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखंड पोखरी के ग्रामीण क्षेत्र सरमोला में पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री व महेश खाली के सौजन्य से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित किये गये।
स्वास्थ्य शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पाठक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश नेत्र रोग परीक्षक सूरज मिश्रा और उनकी टीम के सदस्यों प्रशांत वशिष्ठ, अभिषेक अविनाश ने 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी तथा आंखों, पथरी, हार्निया, हड्डी रोग से पीड़ित 20 लोगों को अपने हॉस्पिटल देहरादून में आकर निशुल्क उपचार कराने की सलाह देते हुऐ कहा कि उपचार के बाद घर तक पहुंचा दिया जायेगा।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद खत्री, प्रवेश खाली, सतेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। पूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि जल्द ही बमोथ, जिलासू और पोखरी में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment