Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल ने धमनियों में दवा इंजेक्ट करके कैंसर का सफल ईलाज

<

strong>देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने धमनियों में कीमोथेरेपी दवाएं इंजेक्ट करके लीवर कैंसर का उपचार करने में सफलता प्राप्त की है।
ग्राफिक एरा अस्पताल में 63 वर्षीय महिला को हेपेटाइटिस ’सी’ संक्रमण की वजह से सिरोसिस होने का पता चला। जांच के दौरान महिला के लीवर में कैंसर नोड्यूल्स पाये गये। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने ट्रांस आर्टिरियल कीमो एम्बोलाईजेशन (टीएसीई) प्रक्रिया के जरिए लीवर कैंसर का उपचार करने में सफलता हासिल की। विशेषज्ञों की इस टीम में लीवर रोग विशेषज्ञ डा. चंदन कुमार बरनवाल व इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजिस्ट डा. दिनेश कुशवाहा शामिल हैं।
विशेषज्ञ डा. चंदन कुमार बरनवाल ने बताया कि ट्रांस आर्टिरियल कीमो एम्बोलाईजेशन में कैंसर को खून पहंुचाने वाली धमनियों में सीधे कीमोथेरेपी दवाएं इंजेक्ट की जाती हैं। इससे कैंसर नोड्यूल्स नष्ट हो जाते हैं। यह प्रक्रिया आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं है। ग्राफिक एरा अस्पताल ने विशेष अनुमति लेकर यह उपचार किया।
उन्होंने बताया कि हेपेटोसेल्युलर कारसीनोमा (एचसीसी) एक आम प्रकार का कैंसर है जो लीवर कैंसर के लगभग 75 प्रतिशत मामालों में पाया जाता है। यह क्रोनिक डिजीज, हेपेटाइटिस ’बी’, हेपेटाइटिस ’सी’, फैटी लीवर, एल्कोहाॅलिक लीवर डिजीज जैसी समस्याओं की वजह से होता है। इसका ईलाज लोकल रिजनल थेरेपी, कीमोथेरेपी व इम्यूनोथेरेपी से किया जा सकता है।

Related posts

भक्ति भाव के साथ मेहंदीपुर बालाजी की ज्योत का हुआ स्वागत

cradmin

एसएसपी दून ने पुलिस परिवार के बच्चो तथा परिजनों के साथ मनाई होली

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में हरेला पर किया पौधरोपण

prabhatchingari

मानवीय चेहरे के साथ दून पुलिस, 03 वर्षीय बालक सकुशल परिजनों को सौंपा

cradmin

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भीतरली गांव का दौरा कर क्षतिग्रस्त सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

हरिद्वार एल्मास व नैनीताल टाइगर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

cradmin

Leave a Comment