Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा के छात्रों ने दिया मतदान जागरूकता का संदेश

 

 

देहरादून,। ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने दो स्कूलों में नुक्कड़ नाटक करके मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने मतदान की अहमियत समझाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने धरमपुर के श्री गोवर्धन सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की अहमियत समझाई । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में सुधार कराने, पते में परिवर्तन करवाने तथा नए मतदाता के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.)अभियान के उद्देश्य, पात्रता मानदंड और निर्धारित समय सीमा के बारे में भी जागरूक किया।

 

इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट और राज्य निर्वाचन आयोग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट की हेड डा. ताहा सिद्दीकी के साथ डा. हिमानी बिंजोला, नवनीत गैरोला, अमन दुबे, बीएलओ कुलदीप सिंह कंडारी और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

1152 पीड़ितों तक पहुँची राहत राशि, जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर मुआवजा वितरण शुरू

cradmin

किसान भवन में जैविक उत्पाद परिषद की 26वीं परिषदीय बोर्ड बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

cradmin

कालीमठ मंदिर में मां महाकाली की पूजा अर्चना की और महाकाली का आशिर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

cradmin

लोकसभा चुनाव व सम्भावित भराडीसैण विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक

prabhatchingari

10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ…

cradmin

Leave a Comment