Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

38 वें राष्ट्रीय खेलों में ग्राफिक एरा की अंकित दो स्वर्ण और एक रजत

देहरादून, ग्राफिक एरा की एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी के 38वें राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई। अंकिता ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में यह दूसरा गोल्ड जीता है।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी ने पांच हज़ार मीटर की दौड़ में यह मेडल जीता है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में ही तीन हज़ार मीटर दौड़ में स्वर्ण और दस हज़ार मीटर दौड़ में रजत पदक पर कब्जा करने के बाद अंकिता ने यह उपलब्धि हासिल की है। तीसरा मेडल जीतने की खुशी में आज ग्राफिक एरा में जश्न मनाया गया। इसे लेकर शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं। दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतने की खुशी में विश्वविद्यालय में परिसर में मिठाईयां बांटी गईं।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने अंकिता को इस शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अंकिता ध्यानी पर हम सभी को गर्व है। वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं देश-विदेश की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यह ग्राफिक एरा में पढ़ाई के साथ-साथ खेल व खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रोत्साहन को दर्शाता है। अंकिता के साथ ही ग्राफिक एरा के पांच छात्र- छात्राएं ओलंपिक में खेल चुके हैं।

Related posts

जल्द कराए जाएं मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस

prabhatchingari

कला बनी पर्यावरण संरक्षण का माध्यम, ग्राफिक एरा में विद्यार्थियों की पहल

cradmin

गुरु नानक कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने किया “हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन” पर जागरूकता अभियान का आयोजन

cradmin

मां चण्डिका देवी जिलासू की देवरा यात्रा की तैयारियों को लेकर देवरा यात्रा समिति की सिवाई में 12 वीं बैठक संपन्न

cradmin

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन ,हर मोर्चे पर विफल रही केंद्र सरकार – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

मानवता की डोर से जुड़ा रक्षाबंधन — स्वास्थ्य सचिव ने राहत कार्य में जुटी बहनों का बढ़ाया हौसला

cradmin

Leave a Comment