Prabhat Chingari
खेल–जगत

ग्राफिक एरा की अंकिता को एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल

देहरादून, एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी के एशियन क्रास कंट्री चैम्पियशिप में गोल्ड मैडल जीतने से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर दौड़ गई है। हॉंग कॉंग में आयोजित इस चैम्पियनशिप में अंकिता ध्यानी ने अपनी टीम के साथ यह गोल्ड मैडल जीता है।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी इससे पहले पेरिस ओलम्पिक में पांच हजार मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हॉंग कॉंग में एशियन क्रास कंट्री चैम्पियशिप में अंकिता ध्यानी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों सीमा, संजीवनी जाधव और सोनिया के साथ दस किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस में चैम्पिनशिप पर कब्जा करके यह गोल्ड मैडल जीता है।

अंकिता की टीम के कल हॉंग कॉंग में गोल्ड मैडल जीतने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में खुशियां मनाई जाने लगी। छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्य कार्मिक भी इस गौरवशाली जीत से बहुत उत्साहित हैं। जीत की खुशी में आज विश्वविद्यालय परिसर में मिठाइयां बांटी गई।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने अपनी टीम के साथ अंकिता की इस शानदार जीत को विश्वविद्यालय और राज्य के साथ ही पूरे देश को गौरवांवित करने वाली उपलब्धि बताते हुए अंकिता को बधाई दी। डॉ घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं ने पेरिस ओलम्पिक में विभिन्न स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करके एक इतिहास रचा है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ग्राफिक एरा बेहतरीन प्लेसमेंट, दुनिया को बड़ी बड़ी नई खोजों का उपहार देने और उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ ही खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी है।

Related posts

कैप्री ग्लोबल कैपिटल के नए ब्रांड अभियान “फ़र्ज़ निभाते हैं” में गुजरात टाइटन्स टीम के खिलाड़ी चमके

prabhatchingari

राष्ट्रीय खेलों की तिथि पर लगी मुहर, 28 जनवरी 2025 से देवभूमि उत्तराखंड करेगा नेशनल गेम्स की मेजबानी

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 7वाँ एस.डी. जैन मेमोरियल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ

cradmin

भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्पोर्ट़स इकोनॉमी की भी रहेगी अहम भूमिका*

prabhatchingari

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उभरते हुए भारतीय टेनिस सनसनी सुमित नागल को अपना ब्रांड एंडोर्सर बनाया

prabhatchingari

सएफए चैंपियनशिप 2024: हिम ज्योति, द सैपियंस स्कूल ने ‘शी इज गोल्ड’ डे पर एथलेटिक्स में पदक जीते

prabhatchingari

Leave a Comment