Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

 

देहरादून , ग्राफिक एरा में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की तफाद्ज़वा पेशेंस मुनेगीवा और स्मृति पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक शिक्षा में शामिल करने’ विषय पर तृतीय राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की तफाद्ज़वा पेशेंस मुनेगीवा और स्मृति पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज की दिव्या चमोली और करण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की सृष्टि सिमरन और अजय कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीता।

 

इस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन यूनिवर्सिटी के इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल और इंग्लिश डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस. नैयर, डिपार्टमेंट की हेड डा. रूपिंदर कौर, डा. गिरीश लखेड़ा, डा.विनय देवरानी,अंकित पुरोहित आई.के.एस के हेड डा. अरुण प्रताप सिंह राठौड़, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव-2024 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजनो का स्वाद बना दूनवासियों की ख़ास पसंद

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम मंदिर में फोटो खींचना व वीडियो बनाना प्रतिबंधित ,उल्लंघन करने पर ₹5000 का जुर्माना

prabhatchingari

ऋषिकेश फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिहरी टाइटन्स को 8 विकेट से मात दी

cradmin

हाथों में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ

prabhatchingari

पूज्य मोरारी बापू ने महाशिवरात्रि वअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं.……

prabhatchingari

Leave a Comment