Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

खिलाड़ियों की समस्याओं पर गंभीर दिखे हेमराज बिष्ट, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

देहरादून। खेल राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट से वरिष्ठ एवं युवा खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेवानिवृत्त आईएएस इंदु धर बौराई (बौड़ाई) ने किया, जिसमें  देवेंद्र कांडपाल (टेबल टेनिस), हरीश कुमार (टेबल टेनिस), चंदन बिष्ट (टेबल टेनिस), दीपक चौहान (टेबल टेनिस), रोहित दोसाद (टेबल टेनिस), प्रदीप मेहता (टेबल टेनिस) एवं त्रिभुवन जोशी सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने खेल सुविधाओं के उन्नयन, प्रशिक्षण संसाधनों की उपलब्धता तथा खिलाड़ियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंत्री को अवगत कराया। खेल राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल क्षेत्रों से जुड़े अनुभव साझा किए। इस अवसर पर मंत्री हेमराज बिष्ट की खेलों के प्रति गहन जानकारी और विषय की समझ ने उपस्थित खिलाड़ियों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है।

Related posts

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी 

cradmin

क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा नयार उत्सव -202४

prabhatchingari

उत्तराखंड के तारकेश्वर की सच्ची घटना पर आधारित है “दादी” इंतजार अपनों का शॉर्ट फिल्म

prabhatchingari

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

cradmin

अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधाएं

prabhatchingari

इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 20 इंस्पेक्टर एक साल बाद बहाल

prabhatchingari

Leave a Comment