Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्राफिक एरा अस्पताल में नवजातों की दृष्टि बचाने में ऐतिहासिक सफलता

 

देहरादून, ग्राफिक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने नवजात नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए दो समय से पहले जन्मे शिशुओं की आंखों की रोशनी बचाने में सफलता प्राप्त की है। दोनों नवजात महज 28 सप्ताह में जन्मे थे और रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमेच्योरिटी (ROP) जैसी गंभीर नेत्र समस्या से ग्रसित थे।

ROP ऐसी स्थिति होती है जिसमें समय से पूर्व जन्मे शिशुओं की आंखों की रेटिना की नसें पूरी तरह विकसित नहीं हो पातीं, जिससे स्थायी दृष्टि हानि या अंधेपन का खतरा बना रहता है। इन नवजातों में यह बीमारी स्टेज 3, जोन 1 सेकेंडरी टॉप नोच अवस्था में पहुंच चुकी थी, जो अत्यंत गंभीर मानी जाती है।

इस जटिल परिस्थिति में विट्रियोल-रेटिना, युवीया एवं आरओपी विशेषज्ञ डॉ. अनिकेत राय ने इंट्रावितरियल एंटी-VEGF इंजेक्शन के माध्यम से शिशुओं का सफल उपचार किया। यह एक अत्याधुनिक, न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसने न केवल दृष्टि बचाई बल्कि नवजातों को एक नया जीवन भी प्रदान किया।

ग्राफिक एरा अस्पताल की यह उपलब्धि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की दक्षता का परिचायक है। यह सफलता भविष्य में ऐसे अनेक समय से पहले जन्मे नवजात शिशुओं के लिए आशा की किरण बनेगी।

 

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया आयोजन……

prabhatchingari

आर्यन स्कूल में छात्रों के लिए आयोजित हुआ यूनिवर्सिटी फेयर

prabhatchingari

आर्यन स्कूल में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

लक्ष्मणझूला तपोवन में गंगा में नहाते हुआ डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद, चीला नहर से भी बरामद किया अज्ञात शव

prabhatchingari

असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित;

cradmin

नव दम्पति अंकिता एवं राहुल ने विधायक नौटियाल के हाथों से सौंपा गया मैती पौधा का रोपण कर शादी को यादगार बनाया

cradmin

Leave a Comment